Document

।। साई बाबा आरती ।।

आरती श्री साई गुरुवर की परमानन्द सदा सुरवर की

जाके कृपा विपुल सुख कारी दुःख शोक संकट भ्ररहारी

आरती श्री साई गुरुवर की..


शिर्डी में अवतार रचाया चमत्कार से तत्व दिखाया

कितने भक्त शरण में आए वे सुख़ शांति निरंतर पाए

आरती श्री साई गुरुवार की...


भाव धरे जो मन मैं जैसा साई का अनुभव हो वैसा

गुरु को उदी लगावे तन को समाधान लाभत उस तन को

आरती श्री साई गुरुवर की...


साईं नाम सदा जो गावे सो फल जग में साश्वत पावे

गुरुवार सदा करे पूजा सेवा उस पर कृपा करत गुरु देवा

आरती श्री साई गुरुवर की .....


राम कृष्ण हनुमान रूप में दे दर्शन जानत जो मन में

विविध धरम के सेवक आते दर्शनकर इचित फल पाते

आरती श्री साई गुरुवर की ....


जय बोलो साई बाबा की जय बोलो अवधूत गुरु की

साई की आरती जो कोई गावे घर में बसी सुख़ मंगल पावे

आरती श्री साई गुरुवर की...


अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक राजा धिराज योगी राज, जय जय जय साई बाबा की

आरती श्री साई गुरुवर की परमानंद सुरवर की ...


।। साईं बाबा भक्ति गीत ।।

शिर्डी के साईं बाबा, तेरी दुहाई बाबा।

तेरी शरण हम आ गए, ओ साईं हम तो जन्म जन्म का फल पा गए।


ना कोई ऊंचा, ना कोई नीचा, तेरे इस दरबार में।

जो भी आए सब कुछ पाए, तेरे निर्मल प्यार में।


मोहक मूरत वाले, तुम सबसे हो निराले,

दीन दयालु हम आ गए, ओ साईं हम तो जन्म जन्म का फल पा गए।


ना मांगे हम हीरे मोती, ना चांदी ना सोना।

हमें तुम्हारी कृपा चाहिए और ह्रदय का कोना।


हमको हाथ दया का देना, अपनी छाया में लेना,

लीला तुम्हारी हम जान गए, ओ साईं हम तो जन्म जन्म का फल पा गए।

।। श्री सद्ग़ुरु साईनाथार्पणमस्तु । शुभं भवतु ।।

Document
Copyright © 2022 jeevanleela.com